वायरल न्यूज़

बिल्ली ने सिखाया अपने बच्चे को सबक! गले लगाने की जगह जड़ा थप्पड़, क्यूट सी इस वीडियो को देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर बिल्ली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको भी अपनी मम्मी की याद आ जाएगी। यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

मां बिल्ली ने गले लगाने की जगह जड़ा थप्पड़ (फोटो: X/@TheFigen_)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर प्रकार की वीडियो देखने को मिलती है। उनमें कुछ वीडियो ऐसी होती जो तेजी से वायरल हो जाती है। यहां पर आप देसी जुगाड़, डांस, फनी जोक्स, मेम्स की वीडियो देखते हैं। साथ ही पशु और पक्षियों की भी वीडियो देखने को मिलते हैं। इस समय बिल्ली और उसके बच्चे का एक प्यारा सा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है। बस उसके चेहरे पर मुस्कान रुक ही नहीं रही है।

17 सेकंड के इस वायरल वीडियो में हम देखते हैं कि एक बिल्ली का बच्चा कहीं पर बैठा हुआ है। इसी बीच दूसरी बिल्ली आ जाती है। जो शायद उसकी मां होगी। वह आने के बाद पहले रुकती है फिर बच्चे के पास जाकर उसको एक थप्पड़ लगा देती है। फिर उसको अपने मुंह से पकड़कर उठा ले जाती है।

इंटरनेट पर इस वीडियो को खूब देख रहे यूजर्स

बिल्ली की मां के रिएक्शन से लगता है मानो कि वह अपने बच्चे से पूछ रही हो कि तुम यहां आकर बैठो हो, मैं तुम्हें कहां-कहां ढूंढ़ रहा हूं। घर से बिना बताए क्यों आए। चलो घर। ये बिल्कुल वैसा ही बातचीत है। जैसे घरों में हमारी मां हमारे कहीं बिना बताए चले जाने पर करती है।

इस वायरल वीडियो को @TheFigen_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में 'जब मां बिल्ली को घर से भागी हुई अपनी बिल्ली का बच्चा मिला तो उसने उसे थप्पड़ मारा।' लिखा हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "यह बिल्ली के साथ दुर्व्यवहार है।

मुझे आश्चर्य है कि किसी ने DKS (बिल्ली के बच्चे की सुरक्षा विभाग) को फोन करके बिल्ली के अपराधी की सूचना क्यों नहीं दी।", दूसरे यूजर बिल्ली का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा: "मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है, लेकिन मुझे पता है कि पीछे वाले का इसमें कुछ हाथ है।" तीसरे यूजर ने लिखा: "मुझे लगता है कि मां बिल्ली ने शुरुआत में कहा होगा "तुम कहां थे?" इस वीडियो को अब तक 1-2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article