वायरल न्यूज़

ससुर-बहू की जोड़ी ने मचाया धमाल, किया ऐसा डांस देखते रह गए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 23, 2023, 07:54 AM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई डांस वीडियो वायरल होते रहता है। इन डांस वीडियोज को देखकर कभी कभी लगता है कि हमारे देश में कई टैलेंटेड लोग हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा तो कभी कभी कुछ डांस वीडियोज को देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

Image

ससुर-बहू का जबरदस्त डांस(Source:Instagram)

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई डांस वीडियो वायरल होते रहता है। इन डांस वीडियोज को देखकर कभी कभी लगता है कि हमारे देश में कई टैलेंटेड लोग हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा तो कभी कभी कुछ डांस वीडियोज को देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक क्यूट सा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ससुर और बहू एक साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इन दोनों के डांस ने काफी सुर्खियां बटोर ली है। ससुर-बहू के इस वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोग जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

आमतौर पर घरों में यह देखने को मिलता है कि बहुएं अपने ससुर को देखते ही बड़ा सा घूंघट कर लेती हैं, उनके सामने नहीं आतीं, उनके सामने नहीं बैठती हैं। लेकिन हाल ही में वायरल हुए वीडियो ने लोगों को अपनी सोच बदलने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ससुर और बहू एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुर और बहू कैसे तमिल सॉन्ग ‘टम-टम’ पर एक साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ये जरूर कहा जा सकता है कि , ससुर जी डांस में थोड़े कच्चे जरूर हैं, पर उनकी एनर्जी कमाल की है और सबसे बड़ी बात कि उनकी सोच बहुत शानदार है कि वह अपनी बहू को बहू नहीं बल्कि बेटी की नजर से देख रहे हैं।

वायरल हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर officialhumansofbombay नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 2.6 मिलियन यानी 26 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 1 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इस वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि समाज की सोच ऐसे ही बदलेगी, तो कोई कह रहा है कि ‘हर बहू को आप जैसा ससुर मिलना चाहिए।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article