हम सबकी जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पल भी आते हैं जब डर के सामने हिम्मत ही एकमात्र रास्ता बचता है। ऐसी ही एक घटना एक नन्हें बच्चे के साथ घटी जिसे गली के कुत्तों ने मिलकर घेर लिया। कुत्तों के सामने बच्चे को जब भागने का मौका नहीं मिला तब उसने उन कुत्तों से लड़ने की ठानी और हिम्मत करके उनसे लड़ने लगा। बच्चे की इस बहादुरी के सामने गली के कुत्ते कहां टिकने वाले थे? उन्होंने भी हार मान ली और वहां से दुम दबाकर भाग गए।
कुत्तों से लड़ते नजर आया बच्चा
घटना का यह पूरा वीडियो गली में लगे एक कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी छोटी बहन के साथ गली से होते हुए कहीं जा रहा था। तभी कुत्तों का एक झुंड उन्हें घेर लेता है और उन पर भौंकना शुरू कर देता है। कुत्तों को देख उस छोटे बच्चे की बहन भाग खड़ी होती है। हालांकि बच्चा भी वहां से भागने की कोशिश करता है लेकिन वह भाग नहीं पाता। बच्चा चारों तरफ से उन कुत्तों के बीच घिर जाता है।
बच्चे की बहादुरी के आगे नहीं टिक पाए कुत्ते
जिसके बाद वह बच्चा उन कुत्तों से लड़ने की ठानता है और वह कुत्तों पर टूट पड़ता है। बच्चे की इस बहादुरी को देख कुत्ते डर के मारे वहां से भाग खड़े होते हैं। बच्चे का यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 17 लाख लोगों ने देखा और 29 हजार लोगों ने लाइक किया है।
