87 साल की उम्र में दादी ने पहली बार देखा समुद्र, सपना पूरा होते ही छलक पड़े आंसू,VIDEO देख लोग भी हुए इमोशनल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी का 87 साल की उम्र में सपना पूरा हुआ। सपना पूरा होने पर दादी भावुक हो गईं।

Viral Video: जिंदगी में हर किसी का कोई ना कोई सपना जरूर होता है। कुछ लोग मेहनत करके उस सपने को पूरा कर लेते हैं। जबकि, कईयों की उम्र बीत जाती है लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन, कई बार आखिरी पल में भी वो सपना पूरा हो जाता है, जिसे देखकर अक्सर लोग भावुक (Emotional Video) हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई मामले वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एक दादी का सपना 87 साल की उम्र में पूरा हुआ, जिसे देखकर वो भी भावुक हो गईं। इतना ही नहीं इस नजारे को देखने के बाद यूजर्स भी इमोशनल हो गए। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

End of Feed