Animal Video: अकेले भैंस ने शेरों के झुंड पर कर दिया हमला, हाहाकारी अंदाज देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Times Now Digital

Updated Dec 7, 2023, 17:38 IST

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक खतरनाक वीडियो शेयर होते रहते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो काफी क्यूट भी होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा दिए। इस वीडियो में शेरों का झुंड भैंस का शिकार करना चाहता था। लेकिन, पूरा गेम बदल गया और अंजाम जो हुआ उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।