Samarth by Hyundai: योगेश कथुनिया की होम ग्राउंड पर ऐतिहासिक जीत

Times Now Digital

Updated Oct 9, 2025, 17:28 IST

IndianOil World Para Athletics Championships 2025 में भारत के पैरा एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें सबसे खास रहे योगेश कथुनिया, जिन्होंने मेंस डिस्कस थ्रो F56 कैटेगरी में लगातार तीसरी बार सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 42.49 मीटर का शानदार थ्रो किया, जिसे देखकर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। नई दिल्ली के पूरी तरह एक्सेसिबल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परिवार की मौजूदगी में मिली यह जीत न सिर्फ उनके हौसले की मिसाल है, बल्कि यह दिखाती है कि Samarth by Hyundai जैसी पहलें भारत के पैरा एथलीट्स को आगे बढ़ने और अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत दे रही हैं।