Hyundai Motor India Limited को गर्व है कि वह IndianOil World Para Athletics Championships 2025 को सपोर्ट कर रही है। यह ऐतिहासिक पल है क्योंकि भारत पहली बार इस बड़े इवेंट की मेजबानी कर रहा है। 25 सितंबर को नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में हुए शानदार उद्घाटन के बाद 104 देशों के 220 पैरा एथलीट्स 9 दिनों तक, 186 मेडल इवेंट्स में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। यह चैंपियनशिप सिर्फ खेलों का उत्सव नहीं है, बल्कि भारत की प्रगति और समावेशिता की पहचान भी है, जहां हौसला हर बाधा पर जीत हासिल करता है और हमारे एथलीट अपने जज्बे और मेहनत से दुनिया को प्रेरित करते हैं, एक सशक्त और समर्थ भारत का सपना सच कर रहे हैं।