EnAble Vaani एक यूनिक audio-based मोबाइल प्लेटफॉर्म है जो ग्रामीण इलाकों के दिव्यांगजनों को सीधे वॉइस कॉल से जोड़ता है। यह कोई साधारण हेल्पलाइन नहीं, बल्कि एक community-driven IVR नेटवर्क है, जिसे स्मार्टफोन के बिना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म कन्नड़, हिंदी, बंगाली और तमिल भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से जुड़ पाते हैं। यहां लोग नौकरी की जानकारी सुन सकते हैं, अपने अनुभव और चुनौतियां शेयर कर सकते हैं और mobility से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर सकते हैं। हर ऑडियो को पब्लिश करने से पहले मॉडरेट किया जाता है ताकि जानकारी सही, सुरक्षित और भरोसेमंद रहे। आज EnAble Vaani से पूरे भारत में 1,80,000 से ज्यादा यूजर्स जुड़े हैं और यह नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है।