Dr. Sruti Mohapatra से खास बातचीत - ओडिशा की जानी-मानी दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता, रिसर्चर और एजुकेटर। वे व्हीलचेयर यूजर हैं और अपनी चुनौतियों को ताकत बनाकर समाज में बदलाव लाने का काम कर रही हैं। उन्होंने जगन्नाथ पुरी मंदिर को दिव्यांगजनों के लिए एक्सेसिबल बनाने से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई अहम नीतियों के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है। उनका विजन है एक ऐसा समाज जहां हर व्यक्ति को सम्मान, बराबरी और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।