Samarth by Hyundai: जज्बे से बदलाव की नई राह बनाई

Times Now Digital

Updated Nov 21, 2025, 18:07 IST

मिलिए Jeeja Ghosh से, एक ऐसी दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता, जिन्होंने अपने साहस और आवाज से पूरे देश में बदलाव की मिसाल कायम की। Cerebral Palsy के साथ जी रहीं Jeeja को साल 2012 में एक फ्लाइट से जबरन उतार दिया गया था, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए दिव्यांगजनों के सम्मान और गरिमा के साथ जीने के अधिकार को मजबूती से स्थापित किया। यह ऐतिहासिक निर्णय भारत के एविएशन सेक्टर में समावेशन और सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ। आज Jeeja Ghosh सिर्फ एक एक्टिविस्ट नहीं, बल्कि वो प्रेरणा हैं जिन्होंने अपने साथ हुए भेदभाव को सामाजिक बदलाव में बदल दिया।This is a sponsored feature.