Samarth by Hyundai: नई सोच और इनोवेशन से बदलती जिंदगी

Times Now Digital

Updated Nov 21, 2025, 06:47 IST

साल 2017 में Vidhya Y ने Vision Empower की शुरुआत की, ताकि देशभर के दृष्टिबाधित छात्रों के लिए गणित और विज्ञान की पढ़ाई को आसान और एक्सेसेबल बनाया जा सके। इसके बाद 2020 में उन्होंने Vembi Technologies की सह-स्थापना की, जहां कुछ किफायती और इनोवेटिव असिस्टिव डिवाइसेज तैयार किए गए, जैसे Hexis, जो एक पोर्टेबल ब्रेल बुक रीडर है और Iris, जो tactile diagrams को आवाज में बदल देती है। आज इन तकनीकों का इस्तेमाल 15 राज्यों के 150 से ज्यादा स्पेशल स्कूलों में हो रहा है। इन innovations ने हजारों दृष्टिबाधित छात्रों को आत्मविश्वास के साथ सीखने और आगे बढ़ने की नई दिशा दी है।(This is a sponsored feature.)