दुनिया में करीब 2.5 अरब लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में चलने-फिरने, बातचीत करने और independent रूप से जीने के लिए किसी न किसी assistive device की जरूरत होती है। फिर भी इन तक पहुंच सभी के लिए बराबर नहीं है। उदाहरण के तौर पर, दुनिया में 1.5 अरब लोग hearing loss के साथ जीवन जी रहे हैं, लेकिन सिर्फ करीब 10% लोग ही hearing aids जैसी assistive devices का इस्तेमाल करते हैं- इसकी वजह है महंगी कीमत, stigma और आसानी से उपलब्ध न होना। कई दिव्यांगजनों के लिए assistive technology अच्छी सेहत, सुरक्षा और बेहतर जीवन जीने का जरूरी साधन है। ये नंबर एक बड़े global gap को दिखाते हैं: अरबों लोग जिन्हें assistive technology से फायदा हो सकता है, उनके पास अभी भी ऐसे टूल नहीं हैं जो उनकी जिंदगी बेहतर बना सकते हैं। इस फर्क को कम करने के लिए जरूरी है कि जागरूकता बढ़ाई जाए, इन्हें किफायती बनाया जाए और ऐसा inclusive सिस्टम तैयार किया जाए, जहां कोई भी पीछे न छूटे