Sawal Public Ka With Navika Kumar: Chandrayaan-3 ने चंद्रमा पर Soft Landing कर इतिहास रच दिया है और इसी के साथ Congress और BJP के बीच अपने-अपने कार्यकाल के दौरान देश की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में प्रगति को लेकर श्रेय युद्ध छिड़ गया है। कांग्रेस ने चंद्रमा की एक तस्वीर पोस्ट की और पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 को याद किया। पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री Manmohan Singh के नेतृत्व में 22 अक्टूबर 2008 को श्रीहरिकोटा से मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। जिस हिसाब से कांग्रेस-बीजेपी में क्रेडिट वॉर छिड़ा हुआ है, क्या यह 2024 से पहले बड़ा रूप लेगा यह महत्वपूर्ण सवाल है |