News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एस.वाई. कुरैशी अपनी नई किताब India and I को लेकर सुर्खियों में हैं. किताब में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, चुनाव आयोग और अपने कार्यकाल से जुड़े कई अनुभव साझा किए हैं. जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुए थे. आइए जानते हैं किताब के प्रमुख दावे क्या हैं? अपने कार्यकाल के दौरान चुनाव प्रबंधन के लिए बनाई गई संस्था ‘IIIDEM’ पर बात करते हुए कुरैशी ने कहा कि उनके रिटायर होने से कुछ समय पहले अमेरिका की संस्था IFES के साथ एक MOU हुआ था. बाद में डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में कुछ विवाद हुए, लेकिन मोदी सरकार ने उस MOU को जारी रखा और IIIDEM को और अधिक मजबूत बनाया. रुबिका लियाकत के साथ देखिए 'न्यूज की पाठशाला'