Lock Upp 2: शिवांगी जोशी को कुशाल टंडन ने दिया धोखा? श्रेया कालरा ने दोनों ब्रेकअप का किया खुलासा

Kavita

Updated Jul 10, 2026, 19:58 IST

रियलिटी शो लॉकअप 2 में श्रेया कालरा एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं। वह धीरे धीरे टीवी स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में कई बड़ी बातें बता रही हैं। अब श्रेया ने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप की असली वजह बताई है। श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे को बताया कि कैसे एक समय पर कुशाल ने उन्हें मैसेज किया था और इस बारे में शिवांगी को गलत तरह से बताया गया। इतना ही नहीं, श्रेया ने ये भी खुलासा किया कि शिवांगी ने कुशाल और उनकी चैट पढ़ ली थी, जिसके बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि शिवांगी जोशी लॉकअप 2 में हैं और कुशाल टंडन इन दिनों अलायंस में हैं।