नेपाल और तिब्बत बॉर्डर पर ल्हांडे और भोटेकोशी नदी के ऊपरी हिस्से में बने कृत्रिम बैरियर लेक के टूटने का बड़ा खतरा बना हुआ है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार तिब्बत के क्षेत्र में छोछेन खोला और पुरुपु त्सांगपो नदियों के संगम स्थल के पास एक बैरियर लेक बन गई है। इस बैरियर लेक में लगभग 20 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक पानी जमा हो चुका है और यह ओवरफ्लो होना शुरू हो चुकी है। चीन ने नेपाल को अलर्ट किया है कि आने वाले 2 से 3 दिनों के भीतर पानी बढ़ने के कारण यह झील कभी भी पूरी तरह फट सकती है। देखिए पूरी खबर