ChakraView | Sumit Awasthi: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आरक्षण हटाओ आंदोलन से जुड़े हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक के साथ "सौहार्दपूर्ण चर्चा" हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही दोबारा मुलाकात होगी. कोई भी पार्टी किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती है क्योंकि इससे उन्हें अपने वोटबैंक के खतरे का अंदाजा है. देखिए सुमित अवस्थी के साथ चक्रVIEW में पूरी रिपोर्ट