Uttarkashi Tunnel Rescue Updates: मजदूरों को बचाने में Indian Army का क्या रोल? जानिए

Times Now Digital

Updated Nov 26, 2023, 20:18 IST

उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अब इंडियन आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है. इन्हें बाहर निकालने में एक के बाद एक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऑगर मशीन के फंसने के बाद मैनुअल ड्रिलिंग की प्लानिंग बनाई गई है. ट्रेंचलेस कंपनी के टेक्निशियन्स की टीम मैनुअल ड्रिलिंग का काम करेगी. इसी बीच अब रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देने के लिए भारतीय सेना के इंजिनियरों को लगा दिया गया है.