Uttarkashi Tunnel Rescue Latest News: उत्तरकाशी में 7 दिन से टनल में फंसे मज़दूरों की जान हलक में अटकी हुई है. भले ही उन्हें प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया जा रहा हो लेकिन अब एक हफ्ता बीत जाने की वजह से उनका सब्र जवाब दे रहा है है..यही नहीं टनल में फंसे 40 मज़दूरों के परिजनों के सब्र का बांध भी टूट चुका है और अब वो प्रशासन से एक ही सवाल कर रहे हैं कि टनल में फंसे मज़ूदर कब बाहर निकलेंगे ?