Uttarkashi Tunnel Rescue : टनल के अंदर से मजदूरों को लेकर आई ये Good News !

Times Now Digital

Updated Nov 24, 2023, 11:49 IST

पिछले 13 दिनों से उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल में 41 मजदूर फंसे हुए हैं। आज सुबह ही मजदूरों और उनके परिजनों के बीच बातचीत हुई है। मजदूरों के परिजनों ने बताया कि मजदूरों ने काफी ठीक ढंग से बात की और जो भी जरूरत की चीजें हैं वो रेस्क्यू टीम के लोग मजदूरों तक पहुंचा रहे हैं। मजदूर भी टनल के अंदर अभी तक ठीक हैं। हालांकि वो लोग जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं।