Uttarkashi Tunnel Big Breaking: टनल में फंसे मज़दूरों के आज किस वक्त टनल से बाहर आने का दावा ?

Times Now Digital

Updated Nov 28, 2023, 11:48 IST

Uttarkashi Tunnel Big Breaking: पिछले 17 दिन से उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में 41 मज़दूर फंसे हुए हैं जिन्हें लेकर जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. मज़ूदरों को टनल से निकालने के लिए वर्टिकल और मैनुअल ड्रिलिंग हो रही है. मैनुअल ड्रिलिंग में जुटे बचावकर्मियों ने रेस्क्यू मिशन को लेकर बड़ा दावा किया है. बचावकर्मियों की मानें तो आज रात 8 से 9 बजे के बीच टनल में फंसे मज़दूर बाहर आ सकते हैं.