Uttarkashi Tunnel में रेस्क्यू के लिए पहुंची सबसे हाईटेक Auger Machine

Times Now Digital

Updated Nov 19, 2023, 20:40 IST

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में 41 मजदूरों को फंसे हुए आठ दिनों का समय बीत चुका है। कई रेस्क्यू टीमें मजदूरों को टनल से सुरक्षित निकालने में लगी हुई हैं। कई कोशिशों के बाद भी अभी तक एक भी मजदूर को सुरंग से बाहर नहीं निकाला जा सका है। कभी कुछ तकनीकी दिक्कत या कभी लैंडस्लाइड की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा है। वहीं अब रेस्क्यू के लिए इंदौर से एक बड़ी ड्रिलिंग मशीन उत्तरकाशी मंगाई गई है, जिससे लंबी सुरंग को खोदकर फंसे हुए मजदूरों की जान बचाई जा सकती है।