TMC MP Mahua Moitra और BJP MP Nishikant Dubey फिर आमने-सामने क्यों हैं ?

Times Now Digital

Updated Oct 17, 2023, 23:15 IST

TMC MP Mahua Moitra और BJP MP Nishikant Dubey फिर आमने-सामने हैं. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने Delhi High Court में BJP सांसद निशिकांत दुबे, वकील Jai Anant Dehadrai और कई मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. महुआ ने यह कदम बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और देहाद्राई के उस आरोप के बाद उठाया है जिसमें यह कहा गया कि कि सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली थी. झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पैसे और गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछती हैं. दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष Om Birla को चिट्ठी लिख कर महुआ मोइत्रा को सदन से निलंबित करने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की है.