SFJ Terrorist Gurpatwant Singh Pannu की हत्या की साजिश के लिए US Federal Court ने एक Indian Nikhil Gupta को आरोपी बनाया है. हालांकि अमेरिकी न्याय विभाग ने उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है, जिसकी हत्या का साजिश रची गई थी लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि 52 साल का एक भारतीय नागरिक जो भारत सरकार का कर्मचारी भी है, उसने न्यूयार्क शहर के निवासी की हत्या की साजिश रची थी. विभाग ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू का नाम तो नहीं लिया है लेकिन उसका इशारा पन्नू की ओर है क्योंकि गुरवतपंत सिंह पन्नू अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में ही रहता है.