Rajasthan New CM के लिए BJP ने कैसे दिया Vasundhara Raje को जवाब ?

Times Now Digital

Updated Dec 8, 2023, 23:00 IST

राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों में आ गई है। उनके साथ विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को भी राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी मनोहर लाल, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनोवाल को चुना गया है। ये सभी पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में विधायकों की राय लेंगे। बीजेपी आलाकमान की मुहर के बाद रविवार तक नामों का ऐलान हो सकता है। खबरों के मुताबिक रविवार को तीनों राज्यों में विधायक दल की बैठक हो सकती है। कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राजस्थान का पर्यवेक्षक वसुंधरा के प्रेशर पॉलिटिक्स को साधने के लिए ही बनाया गया है।