Railway Board की पहली महिला CEO और Chairperson बनने वाली Jaya Verma Sinha कौन ?

Times Now Digital

Updated Aug 31, 2023, 20:06 IST

Railway Board की पहली महिला CEO और Chairperson बनने वाली Jaya Verma Sinha कौन हैं? बीते जून में ओडिशा के Balasore Train Accident के दौरान एक महिला रेलवे अधिकारी काफी सक्रिय दिखी थीं. उस समय वे रेलवे की ओर से बार-बार मीडिया के सामने आकर हादसे और राहत कार्यों से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही थीं. उन्होंने रेलवे के कॉम्पलेक्स सिग्नलिंग सिस्टम को विस्तार से समझाया था. यही नहीं PMO में भी उन्होंने इस घटना को लेकर प्रेजेंटेशन दिया था. तब इस महिला अधिकारी की भूमिका की काफी सराहना हुई थी. अब यही महिला अधिकारी रेलवे बोर्ड की पहली महिला CEO और अध्यक्ष बनने जा रही हैं.