Rahul Gandhi की संसद सदस्यता बहाल,क्या वापस मिलेगा छीना हुआ बंगला?

Times Now Digital

Updated Aug 7, 2023, 20:03 IST

Rahul Gandhi की संसद सदस्यता बहाल,क्या वापस मिलेगा छीना हुआ बंगला? लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता का आदेश जारी किया जिसके बाद सोमवार को राहुल गांधी संसद पहुंचे और विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने संसद में उनका जोरदार स्वागत किया. ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता को उनके संसदीय पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था,जिसके बाद उन्होंने अपना बंगला खाली कर दिया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए एक अंतरिम आदेश में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिसके बाद सोमवार को राहुल गांधी संसद पहुंचे और विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने संसद में उनका जोरदार स्वागत किया.