Nitish Kumar Statement: नीतीश कुमार के विवादित बयान पर Bansuri Swaraj का बयान सुनिए!

Times Now Digital

Updated Nov 10, 2023, 16:56 IST

नीतीश कुमार के सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान पर सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां तमाम सियासी दलों की महिला नेता नीतीश के खिलाफ हल्ला बोल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश के खिलाफ आम महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं हैं. लोग नीतीश से इस्तीफे तक की मांग कर रहे हैं. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी और बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में दी गई टिप्पणी को अश्लील बताते हुए विपक्षी इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा. एक बार सुनिए, बांसुरी ने क्या कहा है.