Martyred Anantnag Encounter: आतंकी हमले का वो 'गद्दार' जिसने निभाई जयचंद की भूमिका

Times Now Digital

Updated Sep 16, 2023, 10:27 IST

जैसी गद्दारी जयचंद ने पृथ्वीराज से की थी अकसर ऐसी गद्दारी से देश को दो चार होना पड़ता है.. कुछ ऐसी ही गद्दारी का पर्दाफाश हुआ है अनंतनाग आतंकी हमले में.. जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी और भारतीय सेना के तीन जवानों ने अपनी जान कुर्बान कर दी. आतंकियों का मुकाबला करते हुए कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट समेत एक और जवान शहीद हुआ है. पूरा देश शहीद सपूतों को नम आंखों से नमन कर रहा है. जम्मू कश्मीर के कोकेरनाग का जंगल बेहद घना है. जंगल के चारों तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियां हैं, जो घने पेड़ों की चादर से ढंके हुए हैं. यानि चारों ओर इतना दुर्गम इलाका कि किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देना बेहद मुश्किल है. इसी जगह पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में देश के चार अफसर शहीद हो गए.