Maratha Reservation के आंदोलन का चेहरा बने Manoj Jarange Patil कौन?

Times Now Digital

Updated Nov 1, 2023, 16:05 IST

मनोज मूलरूप से महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि बाद में वह जालना जिले में शिफ्ट हो गए थे. वहां उन्होंने जीवनयापन के लिए एक होटल में काम करना शुरू कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम किया. लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 'शिवबा संगठन' नाम से खुद का ऑर्गेनाइजेशन बना लिया.