Manmohan Singh ने अपने ताजा इंटरव्यू में किया केंद्र सरकार का समर्थन, ये है मामला!

Times Now Digital

Updated Sep 8, 2023, 16:49 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की मौजूदा मोदी सरकार की काफी तारीफें की हैं. मनमोहन सिंह ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर नई विश्व व्यवस्था को संचालित करने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है. मनमोहन ने कहा कि भारत ने शांति की अपील करते हुए अपने संप्रभु और आर्थिक हितों को पहले स्थान पर रखकर सही काम किया है.