Madhya Pradesh New CM Mohan Yadav : कौन हैं मोहन? जो शिवराज पर पड़े भारी

Times Now Digital

Updated Dec 11, 2023, 20:50 IST

सारे राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को गलत साबित करते हुए बीजेपी ने एक बार चौंकाने वाले नाम का चयन किया है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर। इनका नाम संभवत: मध्य प्रदेश के बाहर के लोगों ने सुना भी ना हो। लेकिन वो चालीस साल से संगठन के एक जुझारू कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं. उज्जैन दक्षिण से बीजेपी विधायक मोहन यादव मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है। जगदीश देवरा और राजेश शुक्ला को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।