Justin Trudeau Story: 'खालिस्तानी प्रेमी' PM ट्रूडो को जब Truck ड्राइवरों के डर से घर से भागना पड़ा..!

Times Now Digital

Updated Sep 13, 2023, 17:07 IST

Justin Trudeau Story:जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने आए ट्रूडो को इस बार भी फजीहत का सामना करना पड़ा और इसकी वजह थी उनका खालिस्तान प्रेम. ट्रूडो की खालिस्तानियों को लेकर हमदर्दी और उनका लचीला रवैया. ये कोई पहली बार नहीं है जब ट्रूडो को अपने ही देश में विरोध झेलना पड़ रहा हो.पिछले साल कनाडा में उन्हें हजारों ट्रक ड्राइवरों के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा था.दरअसल उस वक्त ट्रूडो सरकार ने सीमा पार से आने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए वैक्सीन अनिवार्य कर दी थी जिसके खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.कनाडा में ये विरोध प्रदर्शन इतना उग्र हो गया था कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी ओटावा में मौजूद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आवास को करीब 50 हजार ट्रक ड्राइवरों ने घेर लिया था.