Justin Trudeau फिर एक विवाद में, Indian Diplomats के Phone Tap कराने के लगे आरोप | Hindi News

Times Now Digital

Updated Sep 25, 2023, 15:53 IST

Justin Trudeau पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं. वे फिर एक विवाद में फंस गए हैं. उन पर Canada में Indian Diplomats के Phone Tap कराने के आरोप लगे हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बेबुनियाद आरोप लगाकर चौतरफा अपनी फजीहत करा चुके हैं. भारत पर अनर्गल आरोप मढ़ने पर की वजह से चौतरफा उनकी आलोचना हो रही है. इस बीच भारतीय उच्चायोग के अफसरों के फोन टैप कराए जाने की बात सामने आ रही है, जिसमें ट्रूडो फंसते नजर आ रहे हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रूडो सरकार के आदेश पर कनाडा में भारतीय राजनयिक कर्मियों की जासूसी की जा रही थी?