Justin Trudeau ने Bharat के बाद अब Russia से कैसे लिया पंगा ?

Times Now Digital

Updated Sep 24, 2023, 18:08 IST

खालिस्तानी प्रेम के चलते कनाडा और वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पहले भारत से पंगा लिया और अब वो रूस से भी पंगा ले बैठे हैं.दरअसल एक तरफ भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर है, यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध पहले से ही जारी है और इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कनाडा की यात्रा पर पहुंच गए.इस बीच कनाडा ने यूक्रेन के लिए मदद के हाथ बढ़ा दिए.कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन के लिए सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता समेत कई समर्थन उपायों की घोषणा की है.