Joshimath की Satellite Pictures जारी कर ISRO ने क्या कहा?

Times Now Digital

Updated Jan 13, 2023, 22:19 IST

जोशीमठ लगातार धंसता जा रहा है. पिछले सिर्फ 12 दिनों में ही जोशीमठ 5.4 सेंटीमीटर तक जमीन के अंदर समा गया है. ये खुलासा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (यानी ISRO) ने की है. इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने जोशीमठ शहर की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों से पता चलता है कि जोशीमठ में धीरे-धीरे कैसे जमीन में धंसता जा रहा है.