Jammu Kashmir के Udhampur में सेना ने JeM के खूंखार Terrorist का किया Encounter | Hindi News

Times Now Digital

Updated Jun 27, 2025, 14:22 IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पाकिस्तान के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (SSG) द्वारा प्रशिक्षित टॉप जैश-ए-मोहम्मद कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान अब्दुल जब्बार के रूप में हुई है. यह आतंकी पिछले एक साल से उधमपुर, कठुआ और डोडा में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था. आतंकी का कोड नेम ‘मौलवी’ बताया जा रहा है. खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में जैश कमांडर को मार गिराया गया. इस कार्रवाई से जम्मू क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. सुरक्षा एजेंसियों ने इसे बड़ी सफलता बताया है.#udhampurencounter#jaishemohammad#jammukashmir#tnnoriginals#timesnownavbharat