Jagannath Puri Rath Yatra:पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़ की असल वजह अब सामने आई! Hindi News

Times Now Digital

Updated Jun 29, 2025, 13:46 IST

Jagannath Puri Rath Yatra 2025:ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. रविवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा थे, उसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना शरधाबली के पास, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी.#puristampede#jagannathrathyatra#purijagannath#jagannathyatrastampede#jagannathpuri#jagannathpurirathyatra#hindinews#odhisha#puri#religiousyatra#hindureligiousrathyatra