Jagannath Puri Rath Yatra 2025:ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुडी एक बड़ी खबर है.रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ मचने से 600 से ज्यादा श्रद्धालुओं को चोटों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस चलते रथ यात्रा में काफी देरी हुई, खास तौर पर भगवान बलभद्र के तलध्वज रथ को खींचने में, जिससे अव्यवस्था फैल गई.रथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले एक मोड़ पर रथ को खींचने में काफी कठिनाई हुई, जिसके कारण जुलूस की गति धीमी हो गई. रथ के रुकने से मौके पर काफी ज्यादा तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई.#jagannathrathyatra#purijagannath#jagannathpuri#jagannathpurirathyatra#hindinews#odhisha#puri#religiousyatra#hindureligiousrathyatra