ISRAEL-PALESTINE WAR UPDATE: क्या Iran के उकसावे पर Hamas ने किया हमला ?

Times Now Digital

Updated Oct 10, 2023, 14:52 IST

ISRAEL-PALESTINE WAR UPDATE:7 अक्टूबर की सुबह इजराइल ही नहीं पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया जब हमास ने इजराइल पर 20 मिनट में 5000 रॉकेट दागे.तभी से इजराइल ने ये तय कर लिया कि वो हमास और उसके मददगारों से बदला लेकर रहेगा. इस बीच इजराइल और फिलिस्तीन को लेकर दुनिया दो धड़ों में बंटती दिख रही है. एक तरफ भारत और अमेरिका समेत पश्चिमी देश इजराइल का समर्थन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान और कतर जैसे अरब देश फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं. वहीं चीन, मिस्र जैसे कुछ देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने जंग में न्यूट्रल स्टैंड लिया है. अमेरिकी मीडिया ने हमास और हिजबुल्लाह के सीनियर अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान के सुरक्षा अधिकारियों ने इजराइल पर हमले की प्लानिंग में हमास की मदद की थी.