Israel-Palestine War: Israel ने Air stike से 1 रात में 200 ठिकानें किए तबाह

Times Now Digital

Updated Oct 11, 2023, 21:31 IST

इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है. इजराइल की ओर से गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर लगातार बमबारी जारी है. इजराइल ने अब तक हमास के 2200 से ज्यादा ठिकानों को टारगेट किया है. इसके अलावा इजराइली एयरफोर्स ने हमास के कई कैंपों को तबाह कर दिया है. वहीं इजराइली वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने अल-फुरकान इलाके में 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाके में यह तीसरा जवाबी हमला रहा। .