Israel-Palestine War: Al Shifa Hospital में Israel Defence Force ने क्यों ली तलाशी ?

Times Now Digital

Updated Nov 16, 2023, 16:26 IST

Israel Palestine War: Al Shifa Hospital में Israel Defence Force के सैनिकों ने तलाशी ली. दरअसल इजराइल को हमास के हथियारों और उपकरणों का एक बड़ा जखीरा मिलने के बाद इजराइल और बौखला गया है. इसके बाद से ही इजराइल ने गाजा के अल शिफा अस्पताल में अपना अभियान तेज कर दिया है. इजराइल ने अस्पताल के नीचे मौजूद सुरंग नेटवर्क में कमांड सेंटर होने का आरोप लगाया है. इजराइल और हमास के बीच जंग को एक महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है. इजराइल की ओर से गाजा पट्टी पर किए गए जवाबी हमले में अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. लेकिन यह युद्ध अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है.