Israel के 'Iron Dome' की तरह India बना रहा अपना Air Defence System, हवा में ढेर होंगे दुश्मन!

Times Now Digital

Updated Nov 1, 2023, 12:33 IST

इजराइल के आसमान में ये आतिशबाजी पटाखों की नहीं बल्कि रॉकेट्स की हो रही है. हमास की तरफ से दागे गए रॉकेट्स को इजराइल के आयरन डोम आसमान में ही तबाह करते जा रहे हैं. अब भारत भी इसी तरह का सुरक्षा कवच डेवलप करने वाला है. इसके जरिए भारत अपने दुश्मनों की तरफ से आने वाले मिसाइलों और विमानों को हवा में ही नष्ट कर देगा.