Israel Hamas War: हमास के आतंकियों को मिट्टी में मिला कर ही दम लेगा इजराइल, हमास का अगला कदम क्या?

Times Now Digital

Updated Oct 20, 2023, 09:10 IST

Israel Hamas War: हमास के आतंकियों को इजराइल मिट्टी में मिला कर ही दम लेगा. हमास और इजरायल की जंग में इजराइल चुन-चुनकर हमास के आतंकियों को मार कर उसकी कमर तोड़ने में लगा है. इजराइल आतंकी ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रहा है, जिसकी वजह से एक के बाद एक हमास के कई आतंकियों की मौत हो रही है. गाजा पट्टी में 17 अक्तूबर की दोपहर इजरायली हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ कमांडर आइमन नोफल को मार दिया गया. वहीं मुएताज ईद को भी इजराइली सेना ने मार गिराया है. इस बीच इजराइल को तब बड़ी सफलता मिली जब उसने हवाई हमले में फिलिस्तीन में हमास के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के प्रमुख जेहाद म्हेसेन को मार गिराया