Israel-Hamas War Update: हिजबुल्लाह की अमेरिका, इजराइल को बड़ी धमकी

Times Now Digital

Updated Oct 11, 2023, 16:13 IST

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है और इस बीच लेबनान के साथ इसमें सीरिया की भी एंट्री हो गई है. इजराइल-हमास के बीच जंग में दोनों ओर से अबतक 3000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि 5000 से ज्यादा लोग जख्मी हैं. अब लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह ने अमेरिका और इजराइल को खुली धमकी दे डाली है.हिजबुल्लाह ने कहा है कि अगर अमेरिका ने सीधे तौर पर जंग में दखल दिया तो वो मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर देगा. हिजबुल्लाह का कहना है कि फिलिस्तीन को यूक्रेन ना समझा जाए.