Israel-Hamas War Update: इजराइल की Air Strike से Gaza में त्राहिमाम

Times Now Digital

Updated Oct 18, 2023, 11:00 IST

Israel-Hamas War Update:इजराइल और हमास के बीच जारी जंग और भीषण रूप लेती जा रही है.गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 17 अक्टूबर की रात को अल-अहली अस्पताल पर हुई इजराइली हवाई हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई.इस अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल और आश्रय के लिए लोग रह रहे थे.बताया जा रहा है कि इजराइल की ओर से हमास को निशाना बनाने के लिए एयर स्ट्राइक की गई जिसकी चपेट में अस्पताल आ गया जिसमें सैकड़ों बेकसूर लोगों को जान गंवानी पड़ी. इस हमले के बाद इजराइल की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.इस बीच हमास ने बयान जारी कर इसे युद्ध अपराध करार दिया है.