Israel Hamas War: Mossad को गाजा से अटैक की जानकारी 3 दिन पहले से थी? हमास हमले पर चौंकाने वाला दावा

Times Now Digital

Updated Oct 13, 2023, 10:26 IST

हमास हमले को लेकर इजराइल पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि हमास ने इजराइल पर एक बड़ा हमला कर के उनके 1200 से ज्यादा लोगों को मार डाला है, और इजराइली सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. अब हमास हमले को लेकर एक सनसनीखेजा दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद को हमास के हमले के तीन दिन पहले खुफिया जानकारी दी गई थी.