इंडियन टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया. गेंदबाजी में भारत के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि भारतीय गेंदबाजों को कोई दूसरी गेंद दी जा रही है. इस पूरे विवाद पर अब मोहम्मद शमी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को करारा जवाब दिया है.