India Canada Tension: Hardeep Singh Nijjar मामले में अब विपक्षी नेता ने Justin Trudeau को घेरा!

Times Now Digital

Updated Sep 21, 2023, 17:09 IST

कनाडा और भारत के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाकर फंस गए हैं. एक तरफ तो भारत, कनाडा के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. तो दूसरी तरफ ट्रूडो अपने ही घर में घिरते दिख रहे हैं.