कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बीते सोमवार को संसद में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ होने की आशंका जताई, जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित कर दिया. इसके साथ ही दोनों देशों के रिश्ते निचले स्तर की तरफ बढ़ते जा रहे हैं.